{"_id":"660ea93dd777c91dc005f5d1","slug":"lok-sabha-elections-additional-police-forces-deployed-on-borders-in-himachal-increased-vigil-on-barriers-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: हिमाचल में सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बैरियर पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: हिमाचल में सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, बैरियर पर बढ़ाई चौकसी
Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:35 AM IST
सार
प्रदेश में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी न हो इसके चलते बार्डर और जिलों के बैरियर पर चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैयार कर दिया है। प्रदेश में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी न हो इसके चलते बार्डर और जिलों के बैरियर पर चौकसी बढ़ाई गई है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर गाड़ियों को चैकिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। हिमाचल में आने जाने वालों पर पुलिस की नजरें हैं। पंजाब और हरियाणा से सटे हिमाचल के बॉर्डर एरिया और बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस मुख्यालय ने तैयारियों की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को दी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आचार संहिता लगी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया है। अब तक प्रदेश में 40 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। लाखों के नशीले पदार्थों को जब्त किया है। बिलासपुर-पंजाब सीमा पर मजारी, दबट, जंडोरी, शेहलाघोड़ा में भी पुलिस मुस्तैद है। नाकों पर हथियारबंद जवान तैनात हैं। प्रदेश में माहौल न बिगड़े, इसके लिए यह प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा से सटी सीमा पर तैनात पांवटा पुलिस के जवान संदिग्ध तस्करों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा समेत भरतगढ़ और बघेरी में चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन