फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Election: Will give vo of first vote, then cook food with gas cylinder

Lok Sabha Election: गैस सिलिंडर के साथ देंगे पहले मतदान करें,फिर भोजन बनाएं का संदेश

Sun, 07 Apr 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Apr 2024 05:00 AM IST
सार

लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 700 से अधिक पेट्रोल पंपों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग लगाने और उचित मूल्य की दुकानों पर मतदाता जागरुकता फ्लैक्स लगाने का भी निर्णय हुआ।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Will give vo of first vote, then cook food with gas cylinder
राज्य निर्वाचन विभाग की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गैस सिलिंडर के साथ पहले मतदान करें, फिर भोजन बनाएं का संदेश घर आएगा। मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से शनिवार को स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के 700 से अधिक पेट्रोल पंपों पर जागरूकता संबंधी होर्डिंग लगाने और उचित मूल्य की दुकानों पर मतदाता जागरुकता फ्लैक्स लगाने का भी निर्णय हुआ।

विज्ञापन


बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों में पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम के जरिए नियमित घोषणाओं के साथ-साथ स्वीप थीम पर आधारित संदेश प्रसारित करने का भी फैसला लिया गया। निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राम कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश में पांच हजार उचित मूल्य की दुकानों के जरिए 17 लाख राशनकार्ड धारकों को हर माह सस्ता राशन मिलता है।
विज्ञापन


सभी उचित मूल्य की दुकानों पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए फ्लैक्स लगाए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी ने भी स्वीप गतिविधियों को लेकर जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर घर में आने वाले सिलिंडर सिलेंडर के साथ जागरुकता संदेश भेजा जाएगा। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों और उचित मूल्य पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगा कर भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।- मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed