फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election: Rahul Gandhi will hold election rallies in Nahan and Una on May 26, Priyanka's election pr

Himachal Election: राहुल गांधी 26 मई को नाहन और ऊना में करेंगे चुनावी जनसभाएं, प्रियंका का कार्यक्रम भी तय

Wed, 22 May 2024 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2024 06:39 PM IST
सार

राहुल गांधी के कार्यालय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इसकी सूचना दे दी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 27 से 29 मई तक राजधानी शिमला में प्रवास करने का कार्यक्रम भी तय हो गया है।
 

विज्ञापन
lok sabha election: Rahul Gandhi will hold election rallies in Nahan and Una on May 26, Priyanka's election pr
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में चुनावी जनसभाएं होंगी। राहुल गांधी के कार्यालय से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इसकी सूचना दे दी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 27 से 29 मई तक राजधानी शिमला में प्रवास करने का कार्यक्रम भी तय हो गया है।शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका का घर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका तीन दिन तक अपने घर में ही रुककर चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर चुनावी रैलियां करेंगी। 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के लिए शिमला स्थित अपने घर को ही बेस कैंप बनाया था। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल वीरवार सुबह शिमला पहुंचेंगे। शुक्ल 30 मई तक शिमला में रहकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी के बड़े नेताओं की कब और कहां रैलियां होंगी, अन्य राज्यों से नेताओं को किन क्षेत्रों में भेजा जाएगा, इसका खाका राजीव शुक्ल शिमला में बैठकर बनाएंगे। इसी सप्ताह जिला शिमला में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आ सकते हैं। हालांकि खरगे का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की प्रदेश में एक दिन में दो ही जगह चुनावी जनसभाएं होंगी। प्रियंका कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला सीट में रैलियां करेंगी। उनकी सोलन, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, शाहपुर और चंबा में जनसभाओं का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। चुनावी जनसभाएं करने के लिए हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में ऐसे स्थान तलाशे जा रहे हैं, जहां से विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र भी कवर हो सकें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर राहुल-प्रियंका गांधी सहित पार्टी के सभी बड़े नेताओं की जनसभाओं का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed