फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: In Kangra Chamba parliamentary constituency, Congress and BJP have four MLAs each

Lok Sabha Election: कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा का चार-चार विधायकों पर दारोमदार

Thu, 23 May 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 10:48 AM IST
सार

2022 के आंकड़े साफ कर रहे हैं कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के इन चार-चार विधायकों का प्रदर्शन कितना महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election:  In Kangra Chamba parliamentary constituency, Congress and BJP have four MLAs each
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा को अपने चार-चार विधायकों से ज्यादा अपेक्षाएं हैं। ये विधायक वही हैं जिन्हें विधानसभा चुनाव में ज्यादा लीड मिली थी। इन्हीं पर लोकसभा चुनाव में उस लीड को बरकरार रखने का सबसे ज्यादा दबाव भी है। विधायकों के संख्या बल में कांग्रेस भारी है क्योंकि कुल 17 में से 11 विधायक उसके हैं। इन 11 में ज्यादा लीड वाले केवल 4 ही हैं। भाजपा के पांच विधायक हैं और उनमें से चार की लीड ज्यादा थी। धर्मशाला में उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में 2022 में कांग्रेस के खाते में आई इस सीट और यहां की लीड को फिलहाल, किसी के खाते में नहीं माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को 11 विधायकों के साथ 68,993 मतों की लीड मिली थी।

विज्ञापन

कुल लीड में धर्मशाला से चुनाव जीते सुधीर शर्मा का योगदान शामिल नहीं है। उधर, भाजपा पांच विधायकों के साथ ही 58,258 मतों की कुल लीड लेने में कामयाब रही। संसदीय क्षेत्र में कुल लीड को बढ़ाने में दोनों दलों से चार-चार विधायकों का सबसे अधिक योगदान रहा। कांग्रेस से आरएस बाली, केवल सिंह पठानिया, भवानी सिंह पठानिया और नीरज नैयर ने सर्वाधिकत मतों से जीत हासिल की। भाजपा के विपिन सिंह परमार, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और डीएस ठाकुर सबसे ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव जीते। कांग्रेस के इन चार विधायकों ने कुल लीड में 44,217 तो भाजपा के चार एमएलए ने 55,616 मतों का योगदान दिया। 2022 के ये आंकड़े साफ कर रहे हैं कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के इन चार-चार विधायकों का प्रदर्शन कितना महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस चुनाव 2022
कांग्रेस       विस सीट विजेता     जीत का अंतर
चंबा             नीरज नैयर            8782
भटियात       कुलदीप पठानिया    1567
इंदौरा           मलेंद्र राजन           2250
फतेहपुर      भवानी पठानिया      7354
जवाली          चंद्र कुमार            3031
ज्वालामुखी     संजय रतन          6404
जयसिंहपुर     यादविंद्र गोमा      2696
नगरोटा       आरएस बाली         15892
शाहरपुर      केवल पठानिया      12243
पालमपुर     आशीष बुटेल         5328
बैजनाथ       किशोरी लाल         3446
संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की कुल लीड    68,993

विज्ञापन

भाजपा    विस सीट विजेता     जीत का अंतर
चुराह         हंसराज                    2624
डलहौजी     डीएस ठाकुर       9918
नूरपुर       रणबीर निक्का        18752
सुलह          विपिन सिंह परमार    7112
कांगड़ा        पवन काजल         19834
धर्मशाला       सुधीर शर्मा          3285
संसदीय क्षेत्र में भाजपा की कुल लीड    58,2258

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed