फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha election: Himachal becomes an example for the country by setting up postal ballot clearing centers

Lok Sabha Election: पोस्टल बैलेट क्लीयरिंग सेंटर स्थापित कर देश के लिए मिसाल बना हिमाचल

Sat, 08 Jun 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन विभाग ने चुनावों में पहली बार पोस्टल बैलेट क्लीयरिंग सेंटर स्थापित कर 20,000 मतदान कर्मियों की वोटिंग करवाई।

विज्ञापन
Lok Sabha election: Himachal becomes an example for the country by setting up postal ballot clearing centers
मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों में मतदान कर्मियों के लिए वोट डालने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाकर हिमाचल पूरे देश के लिए मिसाल बना है। राज्य निर्वाचन विभाग ने चुनावों में पहली बार पोस्टल बैलेट क्लीयरिंग सेंटर स्थापित कर 20,000 मतदान कर्मियों की वोटिंग करवाई। हिमाचल के अलावा राजस्थान में यह प्रक्रिया लागू की गई। उत्तर भारत में हिमाचल व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बना। अब तक चुनाव कर्मियों को मतदान के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाए जाते थे, वोट डालने के बाद मतदान कर्मी स्पीड पोस्ट के माध्यम से पोस्टल बैलेट वापस भेजते हैं। इस प्रक्रिया में जहां समय अधिक लगता था वहीं बैलेट पेपर खराब होने से वोट अवैध भी हो जाते थे। निर्वाचन विभाग ने ईमेल के जरिये पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन मंगवाए। शिमला में क्लीयरिंग सेंटर स्थापित कर पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान किया। कर्मियों के सुविधा केंद्र पर वोट डलवाए। 

विज्ञापन

  • राज्य मीडिया सेंटर से पूरे प्रदेश में स्थापित किया समन्वय
  • मतदाता जागरूकता के संदेश के लिए टशीगंग और भरमौर की साइकिल यात्रा
  • हिमाचल पुलिस के ''द हारमनी ऑफ पाइन'' बैंड के गीत को मिले 30 लाख व्यूज
  • पहली बार पोल डे मानिटरिंग सिस्टम 2.0 लागू कर हासिल किया मतदान का सटीक आंकड़ा
  • हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले बढ़ा
  • 17 विधानसभा क्षेत्रों में तृतीय लिंग मतदाताओं का सौ फीसदी मतदान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स में संशोधन के बाद चुनाव कर्मियों के वोट प्रशिक्षण केंद्रों अथवा सुविधा केंद्रों में ही डलवाने की व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था लागू होने से पोस्ट के माध्यम से पोस्टल बैलेट के देरी से पहुंचने की समस्या खत्म हो गई। पोल डे मानिटरिंग सिस्टम 2.0 भी प्रभावी तौर पर लागू किया गया। - मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed