फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election: bjp first candidate of gaddi Community from kangra seat himachal

कांगड़ा सीट से पहली बार भाजपा का गद्दी समुदाय का उम्मीदवार

Sun, 24 Mar 2019 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election: bjp first candidate of gaddi Community from kangra seat himachal

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पहली बार गद्दी समुदाय के नेता को प्रत्याशी चुना है। साढ़े 13 लाख मतदाताओं वाली संसदीय सीटे में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक गद्दी समुदाय के वोटर है।

विज्ञापन


ऐसे में भाजपा ने शांता कुमार के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद जयराम सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं धर्मशाला से विधायक किशन कपूर को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


किशन कपूर जनता पार्टी के समय से संगठन से जुड़े हैं। पहली बार 1990 में धर्मशाला से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। प्रदेश में 1998 से 2002 और 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल की सरकार में कपूर मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में चौथी बार धर्मशाला से विधायक बनने के बाद भाजपा सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं। किशन कपूर गद्दी समुदाय से पहले लोकसभा उम्मीदवार होंगे।

अब किशन कपूर चंबा में अपने ससुराल होने की दुहाई देकर क्षेत्रवाद को भी साधने का प्रयास करेंगे। अगर कपूर प्रत्याशी बने तो उनके दोनों हाथ में सियासी लड्डू होंगे। अगर किशन कपूर जीते तो लोकसभा के सदन में जाएंगे और हारे तो धर्मशाला से विधायकी सुरक्षित रहेगी।

किशन कपूर का सफर

lok sabha election: bjp first candidate of gaddi Community from kangra seat himachal

जन्म: 25 जून, 1951 खनियारा, धर्मशाला पिता स्व. हरिराम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ। 

शिक्षा : 12वीं
राजनीतिक सफर : 1985 में पहली बार धर्मशाला से विधायक का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1990 में पहली बार धर्मशाला से जीतकर विधानसभा पहुुंचे। उसके बाद 1993 और 1998 में लगातार विधायक बने। भाजपा सरकार में पहली बार परिवहन मंत्री बने।

2003 में चुनाव हारे। 2007 में फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे और भाजपा सरकार परिवहन, उद्योग और शहरी विकास विभाग के मंत्री रहे। 2012 में फिर से चुनाव हारे। 2017 में पांचवीं बार धर्मशाला से जीतकर विधानसभा पहुंचे और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed