फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election: Anurag Thakur property increased by Rs 8 crore in 15 years

Lok Sabha Election: 15 साल में 8 करोड़ बढ़ी अनुराग ठाकुर की संपत्ति, विनोद और कश्यप भी करोड़ों के मालिक

Tue, 14 May 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2024 10:38 AM IST
सार

अनुराग सिंह ठाकुर शेयर मार्केट में पैसा लगाने का शौक रखते हैं। अनुराग ने शेयर मार्केट में करीब 47 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं।

विज्ञापन
lok sabha election: Anurag Thakur property increased by Rs 8 crore in 15 years
अनुराग ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शेयर मार्केट में पैसा लगाने का शौक रखते हैं। अनुराग ने शेयर मार्केट में करीब 47 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं। अनुराग के सात बैंक खाते हैं। 15 सालों में अनुराग की संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये बढ़ी है। लोकसभा चुनावों में हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे अनुराग ठाकुर ने पहला चुनाव 2009 में लड़ा था। उस समय उनके पास करीब 2 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी। वर्ष 2024 में संपत्ति बढ़ कर करीब 10 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन

अनुराग की पत्नी शेफाली के पास भी करीब 96 लाख की संपत्ति है। अनुराग पर 1.43 करोड़ का ऋण भी है। अनुराग ठाकुर और उनकी पत्नी शेफाली के पास 2009 में करीब 7.75 लाख के आभूषण थे अब दोनों के पास करीब 56 लाख के आभूषण है। अनुराग के पास 103 ग्राम के आभूषण हैं जिनकी कीमत करीब 7.21 लाख है। पत्नी शेफाली के पास 690 ग्राम आभूषण हैं जिनकी कीमत 48.30 लाख रुपये है। इनके पास एक लाख का स्टोन भी है। अनुराग के पास पंजाब के कपूरथला, जालंधर, कांगड़ा के धर्मशाला, कुल्लू और समीरपुर में लाखों की जमीन है। जालंधर में आवासीय भवन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा
अपराधिक मामले : अनुराग ठाकुर पर सर्वोच्च न्यायालय में तीन केस लंबित हैं। अनुराग को किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
अनुराग और उनकी पत्नी शेफाली ने पिस्तौल रखी है। अनुराग के नाम 3.25 लाख और शेफाली के नाम 2.50 लाख की पिस्तौल है। शेफाली की पिस्तौल बेल्जियम निर्मित है। अनुराग और उनकी पत्नी के नाम कोई गाड़ी नहीं है।
शिक्षा : अनुराग ठाकुर की पढ़ाई जालंधर से ही हुई है। दसवीं और बाहरवीं दयानंद मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालंधर से की है जबकि बीए गुरुनानक देव विवि अमृतसर से मान्यता प्राप्त दोआबा कॉलेज से पास की है।

विज्ञापन

विनोद सुल्तानपुरी, कांग्रेस
  • 200 ग्राम सोना, 12 बोर की बंदूक भी
  •   कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी करीब 9 करोड़ 
  • रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। 
  •   विनोद के पास 65 लाख की चल संपत्ति जबकि 8.40 करोड़ की अचल संपत्ति है। 
  •  2 लाख रुपये नकदी है जबकि पत्नी के पास 25 हजार नकदी है। विनोद सुल्तानपुरी के पास मारुति 800 और टोयटा फॉर्च्यूनर गाड़ी है। 
  • 200 ग्राम सोना और 12 बोर की एक बंदूक भी है। 
  • पत्नी के पास करीब 17 लाख का 250 ग्राम सोना है।

सुरेश कश्यप, भाजपा
  • पत्नी के पास एक करोड़ की प्रॉपर्टी
  • शिमला संसदीय सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पास करीब 3 करोड़ और उनकी पत्नी के पास करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति है। 
  • सुरेश कश्यप के पास करीब 62 लाख की चल संपत्ति और 2.50 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 60 लाख की चल और 52 लाख की अचल संपत्ति है। 
  •  कश्यप के पास 18 हजार जबकि पत्नी के पास 15 हजार हैं। सुरेश के पास इनोवा क्रेस्टा और मारुति आल्टो कार है जबकि पत्नी के नाम टाटा अल्ट्रोज और यामाह का स्कूटर है।

विस उपचुनाव मारकंडा और पत्नी पर 20-20 लाख का ऋण
 विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति से बतौर आजाद प्रत्याशी उपचुनाव लड़ रहे डॉ. रामलाल मारकंडा के पास 21 और पत्नी के पास 6,000 की नकदी है। यूको बैंक शिमला में डॉ. मारकंडा के नाम 8,85,767 रुपये, कॉर्पोरेट बैंक शिमला में 9,07,300 रुपये, पीएनबी शिमला में 6,000 रुपये, एसबीआई शिमला में 2,000 रुपये की सेविंग है। जबकि पत्नी के नाम पर यूको बैंक शिमला में 4,58,882 रुपये और एसबीआई कुल्लू में 20,772 पर की सेविंग है।  डॉ. मारकंडा के पास 24.78 लाख रुपये की एक स्कॉर्पियो, 92 ग्राम सोना, पत्नी के पास 478 ग्राम सोना है। इसके अतिरिक्त मारकंडा के पास करीब 84 लाख रुपये की जमीन है। पत्नी के नाम 1.79 करोड़ की जमीन और अन्य संपत्ति है। मारकंडा पर वाहन का करीब 20 लाख रुपये को लोन, पत्नी पर भी 20 लाख रुपये का हाउस लोन है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed