फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lok Sabha Election: Anurag Thakur from Hamirpur, Suresh Kashyap and Vinod Sultanpuri from Shimla filed nominat

Lok Sabha Election: हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप और विनोद सुल्तानपुरी ने दाखिल किया नामांकन

Mon, 13 May 2024 06:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर/केलांग/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर/केलांग/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 06:20 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Anurag Thakur from Hamirpur, Suresh Kashyap and Vinod Sultanpuri from Shimla filed nominat
अनुराग ठाकुर,सुरेश कश्यप, विनोद सुल्तानपुरी, रामलाल मारकंडा ने भरा नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पांचवीं बार अपना नामांकन दाखिल किया। अनुराग ठाकुर शक्ति प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय हमीरपुर पहुंचे। नामांकन से पूर्व अनुराग ठाकुर ने कुलदेवी अवाहदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दाैरान कश्यप ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन



विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



 


वही, शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद विनोद सुल्तानपुरी  चाैड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में पहुंचे। 

लाहौल-स्पीति से डाॅ. मारकंडा ने भरा पर्चा, बोले- समर्थकों की सुनी
लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। उन्होंने सोमवार को केलांग में एसडीएम कार्यालय में पर्चा दाखिल किया है। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार रवि ठाकुर और कांग्रेस की प्रत्याशी अनुराधा राणा से होगा। डाॅ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि 25 साल के राजनीति सफर में उन्होंने लाहौल-स्पीति के विकास में दिन रात एक किया है। कांग्रेस सरकार ने बजट में भारी कटौती की है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 22 पुल बनाए हैं और सड़कों का जाल बिछाया। उन्होंने रोजगार के द्वार खोले। समर्थकों ने कहा कि वह चुनाव लड़ें। पूर्व जिप अध्यक्ष रमेश रुअलवा ने कहा कि पूर्व मंत्री डाॅ. मारकंडा ने बतौर आजाद अपना पर्चा भरा है।  केहर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से है। 

गगरेट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने दाखिल किया नामांकन
 गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट में भ्रष्टाचार व ईमानदारी की लड़ाई है। उन्होंने दावा कि कि गगरेट में शोषण के विरुद्ध लहर है। यहां पर यूपी स्टाइल में जो राजनीति की गई है, वह गगरेट की जनता के दिल में उतरी है।  क्षेत्र के सैनिक किसान महिला युवा सहित अन्य तबका हताश होकर रह गया है और यहां पर पूर्व विधायक ने प्रशासनिक रुतबा जनता पर थोपने का काम किया है।



वहीं कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को चंचल सिंह पुत्र विशन सिंह गांव चलोला ने भी बताैर  निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से  सेवानिवृत्त सैनिक राजीव शर्मा ने बताैर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पत्र भरा और प्रचार शुरू कर दिया है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से एक और निर्दलीय प्रत्याशी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व में कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed