फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election 2024: Panel of Congress candidates who passed the survey and equations in Himachal ready

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में सर्वे और समीकरणों पर खरे उतरे कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल तैयार

Thu, 04 Apr 2024 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 10:53 AM IST
सार

सर्वे रिपोर्ट में टाॅप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Panel of Congress candidates who passed the survey and equations in Himachal ready
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने को जनता और कार्यकर्ताओं की टोह लेने का सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट में टाॅप करने वाले और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों पर खरे उतरने वाले संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली जाएंगे। लोकसभा के लिए टिकट तय करने के लिए छह अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस दौरान सर्वे रिपोर्ट और राजनीतिक समीकरणों के मुताबिक दो से तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल के तहत हाईकमान के समक्ष रखे जाएंगे।

विज्ञापन

बैठक में शामिल होने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगे। गुरुवार को सीएम सुक्खू कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में चुनावी रैली करने के बाद रात को नादौन में रुकेंगे। शुक्रवार को भी नादौन में ही रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी शुक्रवार को दिल्ली जाने का संभावित कार्यक्रम है। संभावित है कि शनिवार को नई दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के पैनल में प्रतिभा कौल और भंडारी का नाम
पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडी के पैनल में प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का नाम शामिल है। प्रतिभा सिंह अभी तक पार्टी की पहली च्वाइस हैं। अगर वह चुनाव लड़ने को हामी नहीं भरती हैं तो अन्य नामों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन

शिमला-कांगड़ा से तीन-तीन हमीरपुर से पैनल में दो नाम
शिमला सीट से दयाल प्यारी, अमित नंदा और कौशल मुंगटा, हमीरपुर से सतपाल रायजादा, रामलाल ठाकुर और कांगड़ा से पूर्व मंत्री आशा कुमारी, संजय चौहान और करण पठानिया का नाम पैनल में शामिल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed