फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election 2024: eyes on Bindal and Pratibha to repeat the charisma like Satti in Himachal

Lok Sabha Election: हिमाचल में सत्ती जैसा करिश्मा दोहराने का बिंदल और प्रतिभा पर दारोमदार

Sat, 20 Apr 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 10:59 AM IST
सार

पहली बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: eyes on  Bindal and Pratibha to repeat the charisma like Satti in Himachal
प्रतिभा सिंह, डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जनता की नजरें चुनाव पर टिकी हुई हैं। भाजपा और कांग्रेस का दोनों वरिष्ठ नेताओं पर भाजपा के पूर्व में प्रदेशाध्यक्ष रहे सत्तपाल सिंह सत्ती जैसा करिश्मा दोहराने का दबाव है। सत्ती के हाथों में दो बार हिमाचल भाजपा की कमान रही है। दोनों बार इनकी अध्यक्षता में भाजपा ने चारों लोकसभा की सीटें जीती हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कुलदीप सिंह राठौर भी अध्यक्ष रहते हुए लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप नहीं कर सके हैं। हालांकि वर्ष 2009 में कौल सिंह की अध्यक्षता में हुए लोकसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए थे। वर्ष 2021 में हुए मंडी संसदीय सीट पर तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में हुए उप चुनाव में प्रतिभा सिंह जीती थीं। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल और कांग्रेस की प्रतिभा सिंह की अग्नि परीक्षा है। 

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल को चुनाव प्रबंधन का मास्टर माइंड माना जाता है, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पास छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह का राजनीतिक अनुभव है, ऐसे में दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वर्ष 2009-10 में पंडित खीमी राम के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए चार में से तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं। उस समय कांग्रेस को मात्र एक मंडी सीट मिली थी। मंडी से वीरभद्र सिंह विजयी हुई थे। कौल सिंह ठाकुर उस समय कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष थे। 2014 में भाजपा ने सतपाल सिंह सत्ती के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रहते लोकसभा चुनाव की चारों सीटों पर भाजपा काबिज हुई। कांग्रेस पार्टी में उस समय सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी प्रदेशाध्यक्ष थे। वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ। सत्ती फिर से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। उस समय भी चारों सीटों पर भाजपा काबिज हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की लहर का रहा असर
 सुक्खू ही उस समय कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे। भाजपा सांसद रामस्वरूप के निधन के बाद वर्ष 2021 में मंडी सीट पर उपचुनाव हुआ। प्रतिभा सिंह उपचुनाव में जीती थीं। हिमाचल में इस समय भाजपा शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीट पर काबिज है। मंडी सीट पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं।  कांग्रेस पार्टी का मानना है कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर थी। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला था। इसका असर हिमाचल प्रदेश में भी रहा है।

विज्ञापन

भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे लोग : प्रतिभा 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी काबिज होगी। हिमाचल की जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। 15 महीने के भीतर कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को डीए के अलावा एरियर देना शुरू कर दिया है। भाजपा बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन हिमाचल में जब आपदा आई तो केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल से आंखें फेर ली।

कांग्रेस ने जनता के साथ किया धोखा : बिंदल 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है। महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के नाम पर ठगा है। हिमाचल में हिमकेयर और आयुष्मान स्वास्थ्य योजनाएं बंद कर दी हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं से धोखा किया गया है। कर्मचारी नाखुश है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हिमाचल को करोड़ों रुपये मिले हैं। आपदा के समय में भी केंद्र ने हिमाचल को करोड़ों रुपये दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed