{"_id":"5cab49aabdec22143f758c50","slug":"lok-sabha-election-2019-virbhadra-singh-statement-over-bjp-manifesto-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पुराना घोषणापत्र ही तो नहीं पढ़ा: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पुराना घोषणापत्र ही तो नहीं पढ़ा: वीरभद्र
Mon, 08 Apr 2019 07:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमलों का पत्र करार दिया। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि कहीं पुराना ही घोषणा पत्र तो नहीं पढ़ा, क्योंकि इसमें नया कुछ नहीं है। इसमें न तो बेरोजगारों के लिए कोई वादा है, न किसानों के लिए कुछ है।
विज्ञापन
केवल सपने दिखाए गए हैं। इन्हीं मुद्दों को जनता के सामने रखकर 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा 2019 में दोबारा उन्हीं मुद्दों को लेकर देश की जनता को अपने मायाजाल में फंसाने की नाकाम कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
जनता भाजपा की कथनी और करनी में भेद समझ गई है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार का पिछले एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हिमाचल के लोगों से कई वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किए गए। मुख्यमंत्री जयराम बेशक अपनी शराफत की ढाल में अपनी छवि लोगों के सामने साफ-सुथरी दिखाने के कोशिश करने में लगे हैं, लेकिन इससे प्रदेश का विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री कार्यालय आरएसएस के लोगों से घिरा हुआ है।