काजल पर बोले वीरभद्र, हमारा माल फर्स्ट क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस सम्मेलन के मंच से कांगड़ा-चंबा के प्रत्याशी पवन काजल पर कहा कि हमारा माल फर्स्ट क्लास है। उन्होंने कहा कि वह पदाधिकारियों की रिपोर्ट पर नहीं बल्कि अपनी टांगों पर विश्वास करते हैं। वीरभद्र ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर और धूमल परिवार पर जमकर निशाना साधा।
कपूर पर कहा कि कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो गुस्सा ही करते हैं। वह दूसरों का सम्मान करना नहीं जानते हैं। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व भी इस मंत्री से छुटकारा चाहता है। भाजपा सरकार में ऐसे दो-तीन मंत्री हैं जिन्होंने सारी सरकार को पागल बना रखा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने प्रदेश में बहुत स्कूल खोल दिए। उनमें हिम्मत है तो वे स्कूल बंद कर दें। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला में सरकारी जमीन कब्जाकर क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया। इससे सत्ता का दुरुपयोग कर खेल को फायदा कैसे हो सकता है। धूमल परिवार ईश्वर के न्याय से नहीं बच पाएगा।
वीरभद्र ने कहा कि कांगड़ा में जातिवाद नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले ही परिणाम का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। मैं कई दशकों से राजनीति में जनता की सेवा कर रहा हूं। प्रदेश की परिस्थितियां कुछ ऐसी बन गई थीं कि मुझे हाईकमान ने मेरी इच्छा के विरुद्ध दिल्ली से हिमाचल में सीएम बनाकर भेजा था।
शांता उसूलों वाले नेता, मंडी में जाऊंगा प्रचार करने
ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं हर मुश्किल का डटकर सामना करूंगा। भाजपा के शांता कुमार आदर योग्य हैं। वह उसूलों पर चलने वाले नेता हैं। मंडी सीट पर प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही वहां पर जाएंगे। आश्रय की जीत के लिए वह पंडित सुखराम के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे।