{"_id":"5cc6dd38bdec2207194af0f2","slug":"lok-sabha-election-2019-union-minister-nitin-gadkari-in-shimla-for-bjp-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचे नितिन गडकरी, यहां होने वाली रैली में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचे नितिन गडकरी, यहां होने वाली रैली में होंगे शामिल
Mon, 29 Apr 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Apr 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
शिमला में नीतिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को शिमला पहुंच गए। अपने परिवार के कुछ सदस्यों समेत शिमला पहुंचे गडकरी निजी दौरे पर हैं। वह एक मई को सांगला में भाजपा की रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
दो दिन के निजी दौरे में वह महाराष्ट्र की चुनावी थकान मिटाएंगे। गडकरी हिमाचल भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं। हिमाचल भाजपा से स्टार प्रचारकों के भेजे गए नामों में गडकरी प्रमुखता से शामिल हैं।
विज्ञापन
गडकरी का दौरा पहले एक मई को किन्नौर के सांगला का ही प्रस्तावित था, लेकिन वह अचानक शिमला पहुंचे। गडकरी के साथ उनकी पत्नी कंचन गडकरी भी साथ बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
गडकरी ने हाल ही में महाराष्ट्र की नागपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। मतदान के बाद और सांगला रैली से दो दिन पहले वह शिमला में विश्राम करेंगे। इसके बाद हिमाचल में बतौर स्टार प्रचारक प्रचार में उतरेंगे।