फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Two lakh new voters in voter list of Himachal

हिमाचल की मतदाता सूची में पौने दो लाख नए वोटर

Sun, 21 Apr 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Two lakh new voters in voter list of Himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश की मतदाता सूची में पौने दो लाख मतदाताओं का इजाफा होने जा रहा है। 21 जनवरी 2019 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के बाद चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल तक 1 जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके नागरिकों के नए आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन


जिसके बाद प्रदेश निर्वाचन कार्यालय को ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत तय तिथि तक फार्म 6 के 1 लाख 82 हजार 890 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके रतन ने बताया कि इन आवेदनों का निपटारा संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा 29 अप्रैल तक किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जिनके फार्म स्वीकार कर लिए जाएंगे वह सभी 19 मई को निर्धारित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र होंगे। एसीईओ ने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए अप्रवासी नागरिकों से 69 फार्म प्राप्त किए जिनका निपटारा भी 29 अप्रैल तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को चुनावों की तिथि की घोषणा से पूर्व नाम हटाने के लिए मिले 15 हजार 803 फार्मों का निपटारा पहले ही कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती है मतदाताओं की संख्या

 डीके रतन ने कहा कि विशेष संक्षिप्त संशोधन के बाद 21 जनवरी को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 50 लाख 96 हजार 869 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 25 लाख 84 हजार 183 पुरुष, 25 लाख 12 हजार 627 महिला और 59 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

अंतिम प्रकाशन के समय पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 88 हजार 127 थी जो कि अब बढ़कर 1 लाख 33 हजार 083 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह संख्या 29 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों पर ईआरओ के निर्णय एवं निपटारे के बाद बढ़ सकती है।

 वहीं, 22 फरवरी को अंतिम प्रकाशन के समय सेवाहर्ता मतदाताओं की संख्या 62 हजार 131 है जोकि सेना रिकार्ड कार्यालयों से प्राप्त 5 हजार 437 नए आवेदनों के कारण बढ़ सकती है जिन्हें 29 अप्रैल 2019 तक निपटाया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पात्र नागरिक अभी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें लंबित रखा जाएगा और उन पर लोकसभा चुनावों के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed