फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Transport services will be affected in Himachal from today

हिमाचल में आज से परिवहन सेवाएं होंगी प्रभावित, चुनावी ड्यूटी पर लगाईं 1637 बसें

Fri, 17 May 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Transport services will be affected in Himachal from today
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार को परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। परिवहन निगम ने 1637 बसें चुनाव ड्यूटी पर लगाई हैं। ये बसें गुरुवार से क्षेत्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गई हैं। ऐसे में लोगों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने हमीरपुर डिविजन की सर्वाधिक 604 बसें चुनावी ड्यूटी पर लगाई हैं जबकि धर्मशाला डिविजन में सबसे कम 310 बसें लगाई गई हैं। इसी तरह मंडी में 249 और शिमला में 474 बसें चुनाव ड्यूटी पर रहेंगी।
विज्ञापन


हालांकि, निगम ने व्यवस्था की है कि हिमाचल में परिवहन सेवाएं प्रभावित न हों, इसके चलते यह बसें पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के बाद लोकल रूटों पर सेवाएं देंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीकी स्टेशनों में पार्टियों को छोड़ वापस भी लौटेंगी बसें 

lok sabha election 2019: Transport services will be affected in Himachal from today
एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता

परिवहन निगम के बेड़े में 3300 के करीब बसें हैं। ड्यूटी पर लगाई गईं बसों के अलावा शेष बसें पहले की तरह रूटों पर अपनी सेवाएं देती रहेंगी। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को वेयर हाउस में रखा जाएगा। 20 मई तक इन बसों को अपने स्टेशन पर पहुंचना होगा।

एचआरटीसी के सीजेएम एचके गुप्ता ने बताया कि सवारियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी डीएम और आरएम को निर्देश दिए गए हैं कि पार्टियों को छोड़ने के बाद इन बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाएं, जिससे उन्हें सेवाएं मिलती रहें।  नजदीकी मतदान केंद्रों में कर्मचारियों, ईवीएम को छोड़ने के बाद बसें वापस भी आएंगी। ऐसे में इन बसों को भी अपने अपने रूटों में दौड़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed