फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: shanta kumar statement over his political career in shimla

मैं जीवन के अंतिम छोर में, जयराम आगे बढ़ें यही अंतिम इच्छा: शांता

Thu, 25 Apr 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: shanta kumar statement over his political career in shimla
रैली में मौजूद शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री और कांगड़ा से भाजपा सांसद शांता कुमार ने कहा- मैं जीवन के अंतिम छोर में हूं। जयराम आगे बढ़ें, यही मेरी अंतिम इच्छा है। शांता कुमार ने अपने मन की यह बात गुरुवार को आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य नेता मौजूद थे।  शांता कुमार ने कहा कि जब भी हिमाचल की जनता ने आशीर्वाद दिया तो उन्होंने निभाया। 70 में थोड़ा सा समय दिया था तो पीने का पानी देकर दिखाया था।
विज्ञापन


अंत्योदय योजना चलाई थी, प्रेम कुमार धूमल आए थे तो निभाकर दिखाया। जयराम आए तो एक साल में ही बहुत कुछ किया। सचमुच हमारा सिर फख्र से ऊंचा हो गया।

140 करोड़ की आबादी का देश और 27 मुख्यमंत्री, सभी लोकप्रिय, सबसे अधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में जयराम ठाकुर हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए समर्थन मांगते हुए शांता बोले- पाकिस्तान को सबक सिखाना है तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में दीदी जी अपना सोच रही, बहन जी अपना सोच रहीं : जयराम 

lok sabha election 2019: shanta kumar statement over his political career in shimla

सीएम जयराम ठाकुर बोले - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा लगाव है। जब भी आते हैं पूछते हैं। किसी भी गांव के बारे में पूछकर चौंका देते हैं। जयराम ने कहा- कांग्रेस में तो अभी दीदी जी अपना सोच रही हैं, बहन जी अपना सोच रही हैं। अखिलेश अपना सोच रहे हैं। प्रधानमंत्री पद पर ही सहमति नहीं है। भाजपा में एक ही नाम नरेंद्र मोदी है।

कांग्रेस देशद्रोहियों को संरक्षण देने की बात कर रही, सैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा- कांग्रेस देशद्रोहियों को संरक्षण देने का कानून लाने की बात कर रही है। हिमाचल के जो लोग सीमाओं पर अपने प्राण न्योच्छावर करते हैं, उन्हें यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। धूमल ने कहा कि अगर देश को सुरक्षित रखना है तो नरेंद्र मोदी को ही लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed