फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Preparation of reshuffle in Hamirpur and Bilaspur district congress

हमीरपुर और बिलासपुर जिला कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी

Mon, 22 Apr 2019 01:05 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Preparation of reshuffle in Hamirpur and Bilaspur district congress
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

हमीरपुर और बिलासपुर जिला कांग्रेस में फेरबदल की तैयारी की जा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रचार की नेगेटिव रिपोर्ट पहुंचने के बाद आलाकमान ने फेरबदल का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि संसदीय क्षेत्र में प्रभारी रजनी पाटिल के पहुंचते ही पदाधिकारियों को कभी भी बदला जा सकता है।

विज्ञापन


हाईकमान ने पाटिल को साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हो रहा और बेलगाम नेता काबू में नहीं आ रहे हैं तो उनको पदमुक्त किया जाए। उल्लेखनीय है कि पहले आलाकमान को हमीरपुर संसदीय सीट के टिकट को लेकर खासी कसरत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


अब अभी तक क्षेत्र में चुनाव प्रचार की रिपोर्ट भी सही नहीं है। पिछले कई दिनों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर हाईकमान नजर रखे हुए है। अभी तक की रिपोर्टों से हाईकमान ज्यादा संतुष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि देर-सवेर हमीरपुर और बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी में फेरबदल तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बारे में विस्तार से चर्चा की है। हाईकमान चाहता है कि हमीरपुर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को कड़ी चुनौती दी जाए, जिससे उनका आगे का रास्ता रोका जा सके।


यह तभी संभव होगा, अगर हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में पार्टी नेता आपसी मनमुटाव को दूर करके चुनाव प्रचार में एकजुटता के साथ प्रचार करें। हाईकमान के पास पहुंचीं शिकायतों के बाद पार्टी के कुछ पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई थी, परंतु स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इस पर हाईकमान ने कड़ा नोटिस लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed