फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Police started investigation of case against Satpal singh Satti

सतपाल सत्ती के खिलाफ मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Apr 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Police started investigation of case against Satpal singh Satti

नालागढ़ उपमंडल के रामशहर में सत्ताधारी दल के प्रदेश मुखिया पर दर्ज मामले में पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में वीडियो क्लीपिंग को पुलिस खंगाल रही है कि कहे गए शब्द प्रदेशाध्यक्ष ने बोले हैं या किसी की बात को उन्होंने अपने भाषण में कहा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के भी पुलिस ब्यान दर्ज करने में जुटी है। जरूरी हुआ तो पुलिस शिकायतकर्ता और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को थाना में पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन


जिला पुलिस बद्दी के एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। वीडियो क्लीपिंग को खंगाला जा रहा है और लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ती अमृतसर से लौटे, दिन भर ऊना में ही रहे 

चुनाव प्रचार पर 48 घंटे तक बैन के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती अमृतसर से ऊना लौट आए हैं। वह दिन भर ऊना में ही रहे। रविवार को भी सत्ती ऊना में ही होेंगे। उनके चुनाव प्रचार पर सोमवार सुबह तक रोक लगी हुई है।

सत्ती के प्रचार पर यह प्रतिबंध उनकी ओर से राहुल गांधी पर दिए गए एक विवादित बयान के बाद लगा है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध के बाद वह सोमवार को निर्धारित समय के बाद प्रचार कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed