भाजपा ने दर्शक मंडल में पहुंचा दिए वरिष्ठ नेता: राठौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर तंज कसा है। कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और शांता कुमार पहले मार्गदर्शक मंडल में शामिल थे और अब इन नेताओं को दर्शक मंडल में पहुंचा दिया गया है।
कांग्रेस अनुशासित पार्टी है और यहां वरिष्ठ नेताओं का आदर किया जाता रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के लंबे राजनीति अनुभव का फायदा ले रही है।
बागी हरीश जनारथा घर वापसी के बाद प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मिले। इसके बाद राजीव भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। राठौर ने कहा कि अनुशासन बनाकर ही कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सकता है।
दावा किया कि कांग्रेस चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। भाजपा को अभी और झटका देंगे। भाजपा पुलवामा पर वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस ने कभी सैनिकों के नाम पर वोट नहीं मांगे।
कांग्रेस का अभेद्य किला बनाना है शिमला संसदीय क्षेत्र को : विक्रमादित्य
पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने कहा कि वह कांग्रेस में घर वापसी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र को कांग्रेस का अभेद्य किला बनाना है। कांग्रेस को हिंदू विरोधी दर्शाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। सभी का लक्ष्य राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनाना है।