फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 kuldeep rathore hits out at satpal satti

कांग्रेस ने सत्ती के खिलाफ खोला मोर्चा, राठौर बोले- दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Mon, 15 Apr 2019 07:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 kuldeep rathore hits out at satpal satti
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला के पास पासू में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ राहुल गांधी को दी गई तथाकथित गाली के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव आशा कुमारी, सुधीर शर्मा ने कहा कि मंगलवार से सत्ती के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। प्रदेश भर में सत्ती के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और उनके पुतले फूंके जाएंगे। 

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को दी गई गाली पर सत्ती के खिलाफ कांग्रेस एफआईआर करवाएगी। भाजपा सतपाल सत्ती का तुरंत इस्तीफा ले। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सत्ती की अभद्र टिप्पणी से हिमाचल की जनता शर्मसार हो गई है। सम्मेलन में कांगड़ा सीट से पार्टी उम्मीदवार पवन काजल सहित कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पाटिल खुद सुखराम से मिली थीं : राठौर
कुलदीप राठौर ने कहा कि मंडी में कांग्रेस एकजुट है। आश्रय की जीत के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। टिकट को लेकर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल खुद सुखराम से मिली थीं। हमने किसी भी नेता को जबरदस्ती चुनाव मैदान में नहीं उतारा। टिकट के लिए हमारे पास दर्जनों आवेदन आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ती ने महिलाओं का अपमान किया : मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ती ने महिलाओं के सामने महिलाओं का अपमान किया है। सत्ती चुनाव हार गए, इसलिए हताशा में वह ऐसी अभद्र बातें कर रहे हैं। कांग्रेस राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। सत्ती ने तो राधा स्वामी सत्संग के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। कांग्रेस काजल को केंद्र में मंत्री बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने विस चुनाव में टिकट रोकर लिया और इस बार टिकट लेकर रो रहे हैं।  

मेरी किस्मत ‘वेरी गुड’ है तो मैं क्या करूं : काजल
सम्मेलन में पवन काजल ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने पड़ रहे हैं। मैं ट्रैक्टर चलाते-चलाते विधानसभा पहुंचा, अब एमपी बनने वाला हूं। मेरी किस्मत वेरी गुड है तो मैं क्या करूं।

नौकरी देने की बात क्यों नहीं कर रही भाजपा : बाली
पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। रोजगार कम हो रहा है। चुनाव में भाजपा बेरोजगारों युवाओं को नौकरी देने की बात नहीं कर रही। सतपाल सत्ती सार्वजनिक मंच पर गाली दे रहे हैं, इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है।

काजल की डिबिया खरीदो, हमारे उम्मीदवार का नाम याद रहेगा : चंद्र
पूर्व मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि अगर पवन काजल का नाम याद न रहे तो लोग मेले से काजल की डिबिया खरीद लें। काजल की डिबिया देखकर लोगों को पवन काजल का नाम याद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed