{"_id":"5cd59abdbdec22078f24c451","slug":"lok-sabha-election-2019-jairam-thakur-statement-over-rahul-gandhi-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की भाषा समझ से परे, कांग्रेसी भी समझ नहीं पाते: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की भाषा समझ से परे, कांग्रेसी भी समझ नहीं पाते: जयराम
Fri, 10 May 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 May 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पंडित सुखराम, उनके पोते आश्रय शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर रखा। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा ऐसी है कि इसको कांग्रेसी भी नहीं समझ पाते। वहीं प्रधानमंत्री की भाषा को देश का बच्चा-बच्चा समझा जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मित्र ही कहते हैं कि जब राहुल बोलते हैं तो उन्हें डर रहता है कि वे क्या बोल जाएंगे। जब प्रधानमंत्री बोलते हैं तो उस बात पर शोध होता है। उन्होंने कहा कि मंडी की सीट को सम्मान और स्वाभिमान के लिए जीतेंगे।
विज्ञापन
उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को उन्होंने सलाह दी कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन सिर्फ पोते के लिए सपने देखना सही नहीं। अगर सपने जनता के लिए देखें तो हम भी उनकी मदद करते।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को देश की सेना से पराक्रम के सबूत मांगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इस बार का यह चुनाव अलग तरह का है। 2014 में मोदी के नाम का जबरदस्त माहौल था, लेकिन इस बार तो माहौल उससे कहीं अधिक है।
अब तो हर नारा बस दो शब्दों में ही सिमट गया है। देश की जनता जानती है कि देश किसके हाथ में महफूज है और कौन देश को मजबूत कर सकता है। कहा कि अब यूपीए की तरह पाक को चिट्ठी नहीं लिखी जाती बल्कि सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है और मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।