{"_id":"5cc089b7bdec2258a54341aa","slug":"lok-sabha-election-2019-jairam-thakur-statement-over-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को महंगी पड़ेगी सुप्रीम कोर्ट से टक्कर : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को महंगी पड़ेगी सुप्रीम कोर्ट से टक्कर : जयराम
Wed, 24 Apr 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से टक्कर लेना महंगा पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजनीतिक दुष्प्रचार में सुप्रीम कोर्ट को मोहरा बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी के माफीनामे को नामंजूर किए जाने का स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसने मोदी के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सांविधानिक संस्थाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का रहा है। इसी कड़ी में राहुल गांधी लगातार सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के साथ-साथ चुनाव आयोग और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को भी बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय थल सेना अध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहने में जरा भी शर्म नहीं की। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष का यह जहरीला अभियान उस एक बड़ी साजिश का हिस्सा है जिसके तहत देश में वे अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं।