{"_id":"5c9e1335bdec22141f00ec5d","slug":"lok-sabha-election-2019-jairam-thakur-statement-over-congress-in-hamirpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी नहीं मिल रहे तो भाजपा को समर्थन दे कांग्रेस: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी नहीं मिल रहे तो भाजपा को समर्थन दे कांग्रेस: जयराम
Fri, 29 Mar 2019 06:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसा है। शुक्रवार को भोरंज विस क्षेत्र के शम्मू ताल में आयोजित सम्मेलन में सीएम ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं तो कांग्रेस भाजपा का समर्थन करे।
विज्ञापन
ऐसा करने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीतकर संसद भेजे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस से कोई भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी परिस्थितियों में भाजपा के चारों सांसदों को समर्थन देकर सर्वसम्मति से दिल्ली भेज देना चाहिए। कहा कि आमतौर पर ऐसा होता है कि चुनावों में टिकट के लिए होड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार कांग्रेस में विचित्र स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस में टिकट छोड़ने की होड़ मची हुई है। सीएम ने कहा कि वे कांग्रेस नेताओं की परेशानी समझ सकते हैं। यदि चारों सांसद सर्वसम्मति से दिल्ली भेजने में कांग्रेस समर्थन करें तो उनके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
कांग्रेस हमेशा जाते-जाते विकास कार्य करवाना शुरू करती है, लेकिन भाजपा शुरू से ही देश व प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर रहती है। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक भोरंज कमलेश कुमारी सहित विभिन्न भाजपा और भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।