फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: himachal BJP did not get time for campaigning from Many Star campaigners

भाजपा को कई स्टार प्रचारकों से नहीं मिला प्रचार को समय

Tue, 14 May 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: himachal BJP did not get time for campaigning from Many Star campaigners

भाजपा के कई स्टार प्रचारकों ने अभी हिमाचल आने के लिए वक्त नहीं दिया है। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, उमा भारती, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, योगी आदित्य नाथ और हेमा मालिनी जैसे कई नेताओं के नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके कार्यक्रम अभी तय नहीं हो पाए हैं। हिमाचल भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को थी। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन गडकरी हिमाचल में जनसभाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह का मई में शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत अर्की आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन यह बाद में रद्द हो गया। इसी तरह अभी कई अन्य नेताओं से भी शेड्यूल नहीं आया है। माना जा रहा है कि छठे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर के कई नेता हिमाचल का रुख कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा भी स्टार प्रचारक, पर नहीं दे पाएंगे वक्त 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में कई और बडे़ नेताओं की भी रैलियां तय की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी स्टार प्रचारक हैं, मगर वह हिमाचल में प्रचार के लिए वक्त नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने कह दिया है कि वह केवल वोटिंग वाले दिन ही हिमाचल आ पाएंगे। 19 मई को ही यूपी की भी 14 सीटों के लिए मतदान है, इसलिए उत्तर प्रदेश का प्रभारी होने के नाते नड्डा वहां व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed