{"_id":"5ce17d2dbdec22072e6f801b","slug":"lok-sabha-election-2019-election-duty-certificate-issued-to-the-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के नाम जारी कर दिया इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट, नहीं डाल सका वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार के नाम जारी कर दिया इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट, नहीं डाल सका वोट
Sun, 19 May 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 May 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चुनाव आयोग ने एक दुकानदार को मतदान कर्मचारी बनाकर उससे मतदान का हक छीन लिया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भोरंज की ग्राम पंचायत बगवाड़ा के बूथ नंबर-11 के मतदाता को चुनाव आयोग की गलती के कारण मताधिकार से वंचित रहना पड़ा।
विज्ञापन
मतदाता विनोद कुमार सरकारी कर्मचारी नहीं है, जबकि चुनाव आयोग ने उनके नाम से इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) जारी कर दिया है। विनोद अवाहदेवी कस्बे में कपड़े की दुकान करते हैं।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने कहा कि रविवार दोपहर एक बजे वह अपनी दुकान बंद कर जब 3 किलोमीटर दूर पोलिंग बूथ बगवाड़ा में वोट डालने गए तो उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी की मतदाता सूची में विनोद कुमार के नाम पर ईडीसी जारी किया गया था। इसलिए उन्हें मतदान करने से रोका गया। विनोद कुमार ने कहा कि वह कपड़े की दुकान करते हैं, लेकिन उसके नाम से ईडीसी जारी कर चुनाव आयोग ने उसे मताधिकार से वंचित रखा है।
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भोरंज राहुन चौहान ने कहा कि कथित मतदाता को ईडीसी जारी हो चुका है। इसलिए वह वोट नहीं डाल सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी छानबीन की जाएगी।