फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Election Commission writes letter to Congress in Vinay Sharma case

विनय शर्मा मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस को लिखा पत्र

Sun, 21 Apr 2019 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Election Commission writes letter to Congress in Vinay Sharma case
भारत निर्वाचन आयोग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की जीभ काटने पर दस लाख का इनाम रखने वाले विनय शर्मा के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पूछा गया है कि विनय शर्मा पार्टी के सदस्य हैं या नहीं। अगर हैं तो कब से हैं। आयोग ने यह कवायद विनय के फेसबुक पोस्ट पर 10 लाख और फिर 20 लाख का इनाम रखने की शिकायत आने के बाद की है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के अनुसार यदि कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यदि आम आदमी करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि प्रथमदृष्टया फेसबुक पोस्ट आपराधिक श्रेणी में आता है, ऐसे में आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी से जवाब आने के बाद आदर्श आचार संहिता के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विनय शर्मा ने डीजीपी को लिखा पत्र, कहा - सारे मामले एक जगह स्थानांतरित करें 

lok sabha election 2019: Election Commission writes letter to Congress in Vinay Sharma case
फाइल फोटो

पूर्व उप महाधिवक्ता विनय शर्मा ने डीजीपी सीताराम मरडी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके खिलाफ विभिन्न जिलों व थानों में दर्ज मामलों को एक ही जगह स्थानांतरित कर दिया जाए।

इसके पीछे शर्मा ने दलील दी है कि चूंकि ये सभी मामले एक ही प्रकार के हैं लेकिन इनमें अलग-अलग जगह अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। ऐसे में सभी मामलों को एक ही स्थान पर ट्रांसफर कर दिया जाए। इसके अलावा एक ही अपराध के लिए कई जगह पर मामले दर्ज करने के राज्य पुलिस के रवैये को उन्होंने गैरकानूनी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed