{"_id":"5ce0dd97bdec22075876107c","slug":"lok-sabha-election-2019-ec-issued-notice-to-congress-for-campaigning-in-silence-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर किया प्रचार, कांग्रेस को चुनाव आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर किया प्रचार, कांग्रेस को चुनाव आयोग का नोटिस
Sun, 19 May 2019 10:07 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 May 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कांग्रेस का प्रचार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा का चुनाव प्रचार थमने के बाद मतदान से एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक रूप से प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने शनिवार को इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भाजपा के खिलाफ व कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया है।
विज्ञापन
साथ ही मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की भी शिकायत की । भाजपा के प्रदेश आईटी समन्वयक चेतन बरागटा ने भाजपा ने कांग्रेस पर फेसबुक में पुराने भाषण डालकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के फेसबुक पेज पर शनिवार दोपहर बाद बीते दिनों सोलन में हुई कांग्र्रेस की जनसभा का वीडियो अपलोड किया गया। इसके अलावा शनिवार को मीडिया से हुई बातचीत भी कुलदीप राठौर ने फेसबुक पर डाली है।
मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने भी फेसबुक पर वोट अपील का वीडियो डाला है। हिमाचल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर भी वोट अपील की गई है। ट्विटर पर भी चुनाव प्रचार करने का कांग्रेस पर आरोप है।
कांग्रेस की इन सभी गतिविधियों की भाजपा ने चुनाव आयोग से ई मेल के माध्यम से शिकायत की थी। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रविवार को नोटिस जारी कर दिया।