फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 aashray mother and ram swaroop wife election campaigning

लोकसभा चुनाव 2019: आश्रय की मां, रामस्वरूप की पत्नी ने संभाला चुनावी मोर्चा

Thu, 09 May 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 aashray mother and ram swaroop wife election campaigning
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जल्द होने वाला है। 19 को मतदान से पहले प्रचार चरम पर है। हॉट सीट मंडी में चुनावी समर में रिश्तों की भी कड़ी अग्निपरीक्षा है। तमाम सियासी उलटफेर के बाद सुखराम परिवार का भाजपा विधायक बेटा अनिल शर्मा जहां कांग्रेस प्रत्याशी बेटे के प्रचार से दूरी बनाए हुए है, वहीं आश्रय की मां और अनिल की पत्नी अपने बेटे की जीत के लिए डोर टू डोर प्रचार में कूद पड़ी हैं।

विज्ञापन


आश्रय की मां सुनीता शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा के गृह क्षेत्र में प्रचार करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सांसद रामस्वरूप की पत्नी चंपा शर्मा भी जोगिंद्रनगर में सक्रिय दिखीं। उन्होंने रोपड़ी, जोल, लदरुंही, द्रंग, उरना, ग्वाली में अपने पति रामस्वरूप शर्मा के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 aashray mother and ram swaroop wife election campaigning

गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले तत्कालीन कांग्रेस के मंत्री अनिल शर्मा अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम और बेटे आश्रय शर्मा के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें मंत्री पद भी मिला। लेकिन बेटे को भाजपा से मंडी संसदीय सीट के लिए टिकट नहीं मिल सका। इसी बीच आश्रय अपने दादा पंडित सुखराम के साथ कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस के प्रत्याशी का टिकट ले आए।

सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला में तमाम उठापटक के बाद अनिल ने कैबिनेट मंत्री का पद त्याग दिया, लेकिन सदस्यता नहीं त्यागी। लिहाजा भाजपा विधायक होने के नाते वह कांग्रेस प्रत्याशी बेटे का प्रचार तो नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन उनकी धर्मपत्नी और बहू राधिका गंभीर पूरी तरह से चुनावी प्रचार में कूद चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed