लोकसभा चुनाव 2019: 20 एससी-एसटी आरक्षित सीटों में से 15 पर जीती थी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की 20 अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में से 15 पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने चार एससी और एक एसटी आरक्षित सीटों पर रिपीट किया था।
लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने इन एससी-एसटी आरक्षित सीटों में अपने-अपने उम्मीदवारों को लीड दिलाने के लिए जोड़-तोड़ की रणनीति बनाना शुरू कर दी है। सूबे के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 17 सीटें अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
जिसमें भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चार एससी आरक्षित सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। भाजपा मंडी जिला के नाचन, करसोग, बल्ह, सिरमौर के पच्छाद, सोलन के कसौली, कुल्लू की आनी, कांगड़ा की इंदौरा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, हमीरपुर के भोरंज, ऊना के चिंतपूर्णी, चंबा के चुराह और बिलासपुर की झंड़ूता सीट पर जीती।
वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार रोहड़ू, रामपुर, सोलन सदर और रेणुका से लगातार जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। सूबे की तीन जनजातीय सीटों में से भी दो पर कमल खिला था। सिर्फ किन्नौर की सीट पर भाजपा 120 वोट से हारी है।