फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 201: 515 liters of liquor recovered and 10 complaints received during mcc

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता में 515 लीटर शराब जब्त, 10 शिकायतें मिलीं

Thu, 25 Apr 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 201: 515 liters of liquor recovered and  10 complaints received during mcc
भारत निर्वाचन आयोग

चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़नदस्तों ने प्रदेश भर में नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को 515 लीटर शराब, बीयर और लाहण जब्त की है। इसके अलावा 0.14095 किलोग्राम हेरोइन तथा 1.21324 किलोग्राम चरस जब्त की गई।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुरुवार को 159 लाइसेंसी हथियार जमा हुए, जबकि असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 10 व्यक्तियों की पहचान की गई, जबकि धारा 107/116 के तहत भी 10 व्यक्तियों को बाउंड किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 8 व्यक्तियों को गैर जमानत वारंट के तहत एक्जीक्यूट किया गया। बताया कि सीईओ कार्यालय में गुरुवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 10 शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें आम जनता से 8 तथा राजनीतिक पार्टियों से 2 शिकायतें थीं। जिलों में 2 शिकायतें प्राप्त हुई और सोशल मीडिया पर प्राप्त कुल 7 शिकायतों में 6 पर कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और केवल एक शिकायत लंबित हैं।


जिलों में लंबित कुल 47 शिकायतों में चंबा 3, कांगड़ा 10, मंडी 2, शिमला 2, हमीरपुर 9, ऊना 5, सोलन 5, सिरमौर 7 तथा बिलासपुर में 4 शिकायतें शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय तथा जिलों में प्राप्त कुल 436 शिकायतों में से 305 शिकायतों का निपटारा कर 131 शिकायतें लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed