फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 Himachal Mandi seat aashray sharma and ram swaroop sharma

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: मंडी में पोते ने बना दिया हार का रिकॉर्ड, दादा ने बनाया था जीतने का

Thu, 23 May 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, शिमला/मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 May 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019  Himachal Mandi seat aashray sharma and ram swaroop sharma
आश्रय - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय ने हार का रिकॉर्ड बना दिया है। 1996 के लोकसभा चुनावों में आश्रय के दादा पंडित सुखराम ने अदन सिंह को 153223 मतों से हराया था। सुखराम ठाकुर को 1996 में 3,28,186 मत पड़े थे वहीं  अदन सिंह को 1,74,963 मत पड़े थे। इस बार अभी तक भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 2.37 लाख मतों से आश्रय शर्मा को मात दे रहे हैं।

विज्ञापन


मंडी सदर क्षेत्र को दशकों से पंडित सुखराम का गढ़ माना जाता था, मगर इस बार इस गढ़ को भाजपा ने जीत लिया है। कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा यहां पर भी अपनी लाज नहीं बचा पाए हैं और यहां उन्हें लीड नहीं मिली। भाजपा प्रत्याशी को यहां से 27491 वोटों की बढ़त मिली है, आश्रय को मात्र यहां पर 13468 वोट ही मिले हैं। रामस्वरूप शर्मा को सदर से 40959 वोट मिले हैं।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक जीत से जहां पं. सुखराम के परिवार का राजनीतिक दौर खत्म हो गया, वहीं कांग्रेस को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। कांग्रेस यहां पर पूरी तरह से फेल हुई है और भाजपा ने यहां पर नया इतिहास रचा है। मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी को बहुत अधिक लीड मिलने के कई कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुखराम परिवार का बार-बार दल बदलने का सिलसिला सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि मौकापरस्ती के चलते पूरे क्षेत्र की जनता परिवार से काफी नाराज थी। जनता ने अपने मतों से यह नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed