{"_id":"645e45f239934f8fe2006295","slug":"lok-adalat-will-be-held-in-himachal-pradesh-on-saturday-state-legal-services-authority-took-the-initiative-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में शनिवार को लगेगी लोक अदालत, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में शनिवार को लगेगी लोक अदालत, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने की पहल
Fri, 12 May 2023 07:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 May 2023 07:29 PM IST
सार
लोक अदालत के दौरान आम जनता को कंपाउंडिंग शुल्क/जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा दी जाएगी। समय और पैसे की बचत के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऑनलाइन लोक अदालत की पहल की है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सभी न्यायालयों में शनिवार को लोक अदालत होगी। इसमें लोगों को प्री-लिटिगेशन चरण के वाहन चालान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भुगतने का घर बैठे मौका दिया गया है। लोक अदालत के दौरान आम जनता को कंपाउंडिंग शुल्क/जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा दी जाएगी। समय और पैसे की बचत के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऑनलाइन लोक अदालत की पहल की है। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन के मामले निपटाने की कोशिश भी की जाएगी। प्राधिकरण ने इसके लिए प्रदेश भर में 133 लोक अदालत बेंचों का गठन किया है।
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर वाहन चालान और छोटे मामलों की अधिकतम पहचान और इसके प्रभावी निपटान के लिए प्रयास किए गए हैं। वाहन चालान का निपटारा करने के लिए ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अदालतों में ई-पे (ई- कोर्ट डिजिटल भुगतान) के माध्यम से भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है। राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके अलावा मोबाइल संदेश, जिंगल और आईईसी सामग्री के वितरण से राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन