फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown update hp: rebate of rs 10 for depositing electricity bill online

बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने पर मिलेगी इतने रुपये की छूट

Thu, 23 Apr 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown update hp: rebate of rs 10 for depositing electricity bill online
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में अब बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने पर 10 रुपये की छूट मिलेगी। लॉकडाउन के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं में ऑनलाइन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। बिजली बोर्ड की वेबसाइट सहित कई अन्य माध्यमों से बिल जमा हो सकते हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए वर्तमान में सभी कैश काउंटर बंद किए गए हैं। बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने के लिए उपभोक्ता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की वेबसाइट www.hpseb.in के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा एचपीएसईबीएल मोबाइल ऐप या अन्य ऑनलाइन मोड जैसे भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस), पेटीएम, गूगल पे, ऐयरटेल बैंक, फोन पे, मपीसा, अमेजन, एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंकों आदि के माध्यम से भी उपभोक्ता भुगतान कर सकते हैं।  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड का ऐप एचपीएसईबीएल उपयोगकर्ता के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। आईओसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप स्टोर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed