फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lockdown: ration only through biometric machines in Himachal's depots

हिमाचल के डिपुओं में फिर फिंगर प्रिंट से मिलेगा राशन, विरोध शुरू

Fri, 08 May 2020 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/सुजानपुर(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
lockdown: ration only through biometric machines in Himachal's depots
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला भी नहीं और हिमाचल सरकार ने राशनकार्ड धारकों को डिपुओं में फिर बायोमीट्रिक मशीनों से सस्ता राशन देने के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने मशीनों को अपडेट कर दिया है। हर बार अंगूठा लगाने के बाद मशीन सैनिटाइज करनी होगी। डिपो में साबुन और पानी की व्यवस्था भी होगी, ताकि हर उपभोक्ता आते और जाते समय हाथ धोए। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। प्रदेश सरकार ने इस बारे में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को आदेश कर दिए हैं। हालांकि, लोग और डिपो संचालक समिति इसका विरोध भी कर रह है। 

विज्ञापन


 प्रदेश में कोरोना की शुरुआत में सरकार ने पॉस मशीनों में फिंगर प्रिंट से राशन लेने की प्रक्रिया बंद कर दी थी। उपभोक्ताओं को सस्ता राशन क्यूआर कोड से दिया जा रहा था। इससे राशन में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। अब करीब डेढ़ माह बाद सरकार ने फिर पुराना नियम लागू किया है। अब लोग बायोमीट्रिक तरीके से कहीं भी सस्ता राशन ले सकेंगे। सरकार का यह भी तर्क है कि केंद्र के निर्देशों पर प्रदेश में यह व्यवस्था लागू की है। देश के 18 राज्यों में पॉस मशीन से राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बायोमीट्रिक सिस्टम बंद होने से इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी सुविधा से लोगों को राशन नहीं मिल रहा है, ऐसे में यह व्यवस्था फिर से लागू की है। हालांकि कई जगह लोगों ने इससे असहमति और रोष जाहिर करते हुए सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक समिति के राज्य उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि महामारी के चलते बायोमीट्रिक प्रणाली को शुरू करना सही निर्णय नहीं है। इस निर्णय को सरकार बदले और जब तक कोरोना का खतरा खत्म नहीं होता तब तक व्यवस्था शुरू न की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---
 हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब पॉश मशीनों से ही राशन मिलेगा इसके बारे में सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।  - अमिताभ अवस्थी, सचिव, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed