फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown: Big baskets and reliance will buy Broccoli direct from farms, growers get relief

बिग बास्केट और रिलायंस खेतों से ही खरीदेगी ब्रोकली, उत्पादकों को राहत

Fri, 08 May 2020 10:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
lockdown: Big baskets and reliance will buy Broccoli direct from farms, growers get relief
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना की मार झेल रहे ब्रोकली उत्पादकों को सरकार सहित सब्जी मंडी सोलन समिति ने राहत दी है। कंडाघाट और सलोगड़ा में दो कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे है। इसमें दो निजी कंपनी रिलायंस फ्रैश ओर बिग बास्केट किसानों से ब्रोकली सहित अन्य उत्पादों को खरीद करेगी। कंडाघाट स्थित रिलायंस फ्रैश कंपनी ने किसानों से ब्रोकली खरीदना भी शुरू कर दिया है। इसकी ग्रेड के हिसाब से 20 से 50 रुपये तक खरीद की जा रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आने वाले दिनों में उक्त कंपनियां चेरी की खरीद भी करेंगी। अभी बिग बास्केट कंपनी प्रदेश सरकार के साथ कागजी औपचारिकताएं कर रही है। इसमें उक्त कार्य के होते ही सलोगड़ा में भी किसानों और बागवानों को कलेक्शन सेंटर की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लगाई गई ब्रोकली सही दाम ही नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही है। कई किसानों ने ब्रोकली की फसल खेतों से उखाड़ना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बड़े होटलों में होती है ब्रोकली की अधिक मांग

ब्रोकली का अधिक प्रयोग थ्री स्टार, फाइव स्टार, बड़े होटलों, शादी सहित अन्य बड़े समारोह में होता है, लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी समारोह सहित होटलों को बंद किया गया है। इससे ब्रोकली की मांग भी न के बराबर हो गई है। इस कारण किसानों को भी उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में ब्रोकली 8 से 10 रुपये प्रति किलों के हिसाब से बिक रही थी। निजी कंपनी की ओर से अब ब्रोकली ग्रेड के हिसाब से 20 से 50 रुपये प्रति किलों में खरीदी जाएगी।

किसानों को मिलेगा ब्रोकली का  उचित दाम
सब्जी मंडी समिति सोलन के सचित रविंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने किसानों-बागवानों को नुकसान से बचाने के लिए दो निजी कंपनियों को उत्पाद खरीदने की अनुमति दी है। एक कंपनी ने सलोगड़ा में सब्जी खरीदने का कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी कंपनी कारोबार करने के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed