फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: 3559 people from Chandigarh reach Himachal in three days

Lockdown: तीन दिन में चंडीगढ़ से हिमाचल पहुंचे 3559 लोग

Tue, 05 May 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 3559 people from Chandigarh reach Himachal in three days
शोघी पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल भवन चंडीगढ़ से 3 दिन के भीतर 3559 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। तीन मई से इन लोगों को हिमाचल लाने के लिए परवाणू से बसों को सैनिटाइज होकर भेजा गया। मंगलवार को चंडीगढ़ से शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और बिलासपुर जिले के लिए 44 बसें भेजी गईं। इनमें 1006 लोगों को घर भेजा गया। सबसे ज्यादा लोग 585 लोग जिला शिमला पहुचे हैं।  सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई को हिमाचल में 1314, 4 मई को 1239 और 5 मई को 1006 लोग हिमाचल पहुंचे हैं।  

विज्ञापन


मंगलवार 5 जिले पहुंचे लोगों का आंकड़ा 
शिमला - 585
सोलन - 150
सिरमौर - 170
किन्नौर- 89
बिलासपुर - 12

चंडीगढ़ से शिमला पहुंचे सैकड़ों लोगों की शोघी बैरियर पर जांच

Lockdown: 3559 people from Chandigarh reach Himachal in three days
शोघी में लोगों की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला

जिला शिमला के लोगों को प्रशासन ने मंगलवार को चंडीगढ़ से शिमला पहुंचा दिया। इन सभी लोगों की शोघी बैरियर पर डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की है। जांच के बाद अलग-अलग बसों में इन्हें घरों के लिए रवाना कर दिया है।  प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों में फंसे जिला शिमला के छात्रों और अन्य लोगों को घर लाने का कार्य कर रही है। मंगलवार को चंडीगढ़ से लोगों को 25 बसों में शिमला पहुंचाया गया। सभी को शोघी स्थित बैरियर पर उतारकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद सभी को घर को भेज दिया है।

यह लोग जिला शिमला के रोहड़ू, चौपाल, रामपुर, मतियाना, ननखड़ी, ठियोग, मशोबरा और सुन्नी के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी लोगों का रिकॉर्ड अपने पास रखा है। इससे इन पर निगरानी रखी जा सके। उपायुक्त अमित कश्यप और एएसपी प्रमोद शुक्ला ने भी मौके पर व्यवस्थाओं को जांचा। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सोनम नेगी ने खुद लोगों की जांच की और उन्हें कोरोना से बचने के टिप्स दिए। 

जिला के 608 लोगों की जांच : सोनम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनम नेगी ने बताया कि चंडीगढ़ से 608 लोग शिमला पहुंचे हैं। सभी की स्वास्थ्य जांच की है इन्हें अब होम क्वारंटीन पर रहना होगा। एसडीएम, डीएसपी और क्षेत्र के बीएमओ को भी इन लोगों की सूचना दी है ताकि वह भी इन पर निगरानी रख सके।

नहीं लिए गए सैंपल
बाहरी राज्यों से जो लोग शिमला पहुंचे हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल नहीं लिए है। दावा किया है कि इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे लिहाजा वह घरों पर ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed