फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 3.0 in himachal pradesh DC kullu gave permission to taxi operators

कुल्लू में कर्फ्यू में ढील के दौरान बिना पास दौड़ सकेंगी टैक्सियां

Sat, 09 May 2020 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 May 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0 in himachal pradesh DC kullu gave permission to taxi operators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जिला प्रशासन ने कुल्लू के भीतर कर्फ्यू में छूट दी है। कर्फ्यू में मिली सात घंटे की ढील के दौरान बिना पास टैक्सियां चला सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। टैक्सी चालकों को कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन


प्रशासन के आदेश से जिला कुल्लू के हजारों टैक्सी संचालकों को फायदा मिलेगा। जिला प्रशासन ने रविवार को जिले के बाजारों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में आगामी आदेश तक पहले की तरह बारी-बारी से दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों को राहत दी है कि वे निजी वाहनों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


अब इसके लिए भी किसी तरह के कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं है। अन्य जिलों या प्रदेश से बाहर जाने-आने के लिए कर्फ्यू पास पहले की तरह ही अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने कहा कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में निजी वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन बाजारों में केवल आवश्यक सेवाओं के वाहन ही जा सकेंगे। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को बाजारों से दूर ही खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपहिया वाहन में केवल तीन लोग और दोपहिया पर केवल एक ही व्यक्ति आवाजाही कर सकता है। उन्होंने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर ही वाहनों की इस्तेमाल करने को कहा है। बिना वजह घूमने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर क्वारंटीन में रखा गया कोई भी व्यक्ति बाहर घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा इसके लिए स्थानीय निगरानी समिति भी जवाबदेह होगी।


अभी तक जिले में 2412 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जो दूसरे राज्यों या जिले से आए हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed