फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Local rice will be available in ration depots, will be identified by smell

Himachal News: राशन डिपुओं में मिलेगा लोकल चावल, खुशबू से होगी पहचान

Thu, 25 Jan 2024 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी है। 

विज्ञापन
Local rice will be available in ration depots, will be identified by smell
चावल - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में लोकल चावल मिलेगा। इसकी खुशबू का पता दूर से ही चल जाएगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी पहल कर दी है। सरमौर, सोलन और कांगड़ा जिले के कुछ क्षेत्रों में इस चावल की सप्लाई कर दी है। खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से धान की खरीद कर रहा है। पूर्व में भी किसानों से धान खरीदा गया है। विभाग की ओर से धान का मशीनों में छिलका उतारकर गोदामों में सप्लाई भेजी जा रही है।

विज्ञापन


किसानों से 22,800 मीट्रिक टन खरीदा गया है। धान का छिलका उतारने के लिए हिमाचल के पांच स्थानों पर मशीनें स्थापित की हैं। यह मशीनें सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिले में स्थापित की गई हैं। प्रतिदिन क्विंटलों के हिसाब से छिलका उतारा जा रहा है। अभी केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को सब्सिडी पर चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की ओर से हर महीने चावल का भुगतान करना पड़ता है। हिमाचल का अपना चावल होने से राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को ज्यादा चावल भी मिल सकता है।

विज्ञापन

डिपुओं में लोकल चावल की सप्लाई शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं को यह चावल पसंद आ रहा है। चावल बिल्कुल साफ है। जैसे-जैसे खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के पास धान की ज्यादा उपलब्धता होगी। दूसरे जिलों में भी सप्लाई किया जाएगा।- राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र उपलब्ध कराता है आटा और चावल
- हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को गेंहू और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है। प्रदेश सरकार गेंहू की पिसाई कर उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध कराती है। इसके अलावा तीन दालें, चीनी, नमक और दो लीटर तेल प्रदेश सरकार सब्सिडी पर लोगों को उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed