फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Local musician summer fesitiv

मालरोड पर बजंतरियों ने देवधुनों से किया मंत्रमुग्ध

Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Local musician summer fesitiv
रिज पर दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के दूसरे दिन सोमवार को नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता हुई। साहित्य उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली।
सोमवार को पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता हुई। बजंतरियों ने एक से बढ़कर एक धुनें बजाकर वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़े, करनाल और शहनाई वादकों ने न केवल आम लोगों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि सैलानियों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया। दोपहर करीब दो घंटे तक चली वाद्य यंत्र स्पर्धा में प्रदेश के 10 दलों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

देवी-देवताओं की शान वाद्य यंत्रों से पूरा मालरोड देवमयी हो उठा। दौलत सिंह पार्क में लोगों ने हिमाचली व्यंजनों का लुत्फ उठाया। रितिका, प्रीति, भानु, लक्ष्मी, गौरव, सुरेंद्र, अजय ने बताया कि व्यंजनों के दाम ज्यादा हैं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने रिज मैदान पर प्रस्तुति दी। मालरोड, दौलत सिंह पार्क से लेकर लिफ्ट तक बने मंचों पर असम का बिहू, मयूर नृत्य, लावणी नृत्य, राजस्थान और तेलंगाना का लांबड़ी नृत्य हुआ। कंट्रोल रूम के पास रॉक बैंड प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी आदित्य नेगी ने उत्सव में नृत्य प्रतियोगिता में 50, पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में 10 दलों के 120 कलाकारों ने भाग लिया। उत्सव में अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इससे पहले रिज पर डॉग शो के दौरान पुलिस डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्तों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed