फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lobbing for board and corporations chairman in himachal govt

निगम और बोर्डों में अध्यक्ष -उपाध्यक्ष पद के लिए लाबिंग शुरू

Mon, 01 Jan 2018 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Jan 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
lobbing for board and corporations chairman in himachal govt

मंत्रियों को विभाग आवंटित होने के बाद अब निगम और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर तैनाती को लेकर जुगत भिड़ाने का दौर शुरू हो गया है। विधायकों और भाजपा नेताओं ने कुर्सी पाने के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। कई भाजपा नेता और विधायक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं तो कई संघ कार्यालय में जुगत भिड़ाने में लगे हैं।

विज्ञापन


तीन दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं ने हिमुडा, बिजली बोर्ड, परिवहन निगम और वन निगम में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन लगने की हामी भरी है तो एचपीएमसी, सिविल सप्लाई और एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन में तैनाती के लिए करीब दो दर्जन नेताओं ने इच्छा जताई है। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार ने निगम और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की फौज खड़ी की थी। विस चुनाव में हारे नेताओं को भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाया गया था। सरकार में इनकी संख्या 30 से अधिक थी। भाजपा ने विपक्ष में रहते इसका कड़ा विरोध किया था। विधानसभा से लेकर चुनाव तक अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के खर्चों का मामला छाया रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के कर्जे में डूबी है सरकार

lobbing for board and corporations chairman in himachal govt

भाजपा हारे हुए नेताओं की तैनाती के बजाय विधायकों और भाजपा नेताओं को इन पदों पर तैनात कर सकती है। बताया जा रहा है कि निगम और बोर्डों में 10 के करीब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तैनाती किए जाने हैं। सरकार के महत्वपूर्ण निगम और बोर्डों के चेयरमैन मंत्री ही होंगे। 

सरकार इस समय 53 हजार करोड़ के कर्जे में डूबी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अध्यक्षों-उपाध्यक्षों पर करोड़ों का खर्चा आया है। गाड़ियों से लेकर आवास तक का खर्चा सरकार को वहन करना पड़ा था। ऐसे में भाजपा सरकार निगम और बोर्डों में कम से कम अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की तैनाती करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed