फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Loan of five lakhs given to the favorite on fake documents, FIR on the manager

शिमला: फर्जी दस्तावेजों पर चहेते को दिया पांच लाख का लोन, प्रबंधक पर एफआईआर

Thu, 02 Dec 2021 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 10:54 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार नौणी विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने ब्यूरो के पास शिकायत की कि उन्होंने दिसंबर 2016 में बैंक की नौणी शाखा से लोन के लिए आवेदन किया। आवेदन के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के डीडीओ से डीडीओ अंडरटेकिंग फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बैंक मैनेजर को दिए, लेकिन बैंक मैनेजर ने इसका दुरुपयोग  पांच लाख के लोन में कर दिया।

विज्ञापन
Loan of five lakhs given to the favorite on fake documents, FIR on the manager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंकों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे चहेतों को लोन देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। केसीसी बैंक से जुड़े कई फर्जी बैंक लोन के मामलों की जांच कर ही विजिलेंस के पास अब सोलन के जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी (जेसीसी) बैंक की नौणी शाखा में फर्जी दस्तावेजों के सहारे पांच लाख का लोन देने का मामला आया है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिलने पर ब्यूरो ने मामले में बैंक की नौणी शाखा की शाखा प्रबंधक निशा रानी समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार नौणी विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने ब्यूरो के पास शिकायत की कि उन्होंने दिसंबर 2016 में बैंक की नौणी शाखा से लोन के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन


आवेदन के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के डीडीओ से डीडीओ अंडरटेकिंग फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बैंक मैनेजर को दिए, लेकिन बैंक मैनेजर ने इसका दुरुपयोग शिक्षा देवी नाम की महिला के पांच लाख के लोन में कर दिया। खास बात यह है कि इस दौरान डीडीओ अंडरटेकिंग में कटिंग कर साल 2016 को 2017 कर दिया गया। अन्य लोन दस्तावेजों पर गारंटर के तौर पर शिकायतकर्ता के ही झूठे हस्ताक्षर भी कर दिए। शिकायत पर ब्यूरो ने जांच की तो फोरेंसिक ब्यूरो से इसकी पुष्टि हो गई। दूसरे गारंटर के तौर पर जिन राजेंद्र कुमार का नाम दर्ज था, उन्होंने भी अपने हस्ताक्षर न होने के बयान दे दिए। इस बीच, बैंक ने भी विभागीय जांच कराई जिसमें भी बैंक मैनेजर निशा रानी पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगे। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ब्यूरो ने अब मामले में बैंक मैनेजर व लोन लेने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed