फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lions Club honored senior members at a ceremony

Shimla News: लायंस क्लब ने समारोह में सम्मानित किए वरिष्ठ सदस्य

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lions Club honored senior members at a ceremony
शिमला। भारत में लायनिज्म के 70 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर लायंस क्लब शिमला की ओर से शनिवार को शिमला क्लब में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे 12 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र और मफलर भेंट कर उनकी सेवाओं के प्रति आभार जताया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में अनिल कुमार सूद, देवेंद्र कुमार मित्तल, डीके चौहान, जेएस गुलरिया, कपिल देव सूद, केडी चंदेल, नरेश लखनपाल, ओपी मेहता, पीएस पंवार, सुभाष अग्रवाल, सुशील कुमार सूद और सुशील सूद शामिल रहे। इस दौरान लायन डॉ. दलीप शर्मा ने भारत में लायनिज्म की 70 वर्षों की यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। एरिया लीडर लायन इंजीनियर मनमोहन वर्मा ने सम्मानित सदस्यों की दीर्घकालीन सेवाओं और लायनिज्म के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। समारोह के दौरान वरिष्ठ सदस्य लायन सुभाष अग्रवाल ने केक काटकर खुशी साझा की। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन गोपाल कृष्ण वैद्य, डॉ. ओपी मेहता, डॉ. राजेश चानना, रवि चंद सूद, संजीव खन्ना, विक्रम वर्मा, विमल कुमार सूद, विनोद पैगहवाल और प्रो. सीएल सांख्यान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article