फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lightning in Bhuntar Jia via Bijli Mahadev hills in kullu himachal

हिमाचल: कुल्लू में दिखा बिजली गिरने का अद्भुत नजारा, उधर कांगड़ा में 300 बकरियों की मौत

Thu, 10 Jun 2021 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 11:02 PM IST
सार

 जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि यह बिजली महादेव देवता का ही चमत्कार है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव मंदिर में बिजली गिरने का इतिहास पुराना है।

विज्ञापन
Lightning in Bhuntar Jia via Bijli Mahadev hills in kullu himachal
भुंतर के जिया में गिरी बिजली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी के आराध्य बिजली महादेव में अद्भुत नजारा देखने को मिला है। बिजली महादेव मंदिर के ठीक ऊपर से बिजली आकर जिया गांव के समीप आकर गिरी। बिजली गिरने का यह दुर्लभ नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुरुवार शाम करीब 6 बजकर 54 मिनट पर बिजली महादेव के ठीक ऊपर से होती हुई बिजली जिया गांव से पीछे आकर गिरी। इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर दिया। हालांकि आसमानी बिजली गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया में कई लोगों ने इसे शेयर किया है। जिसे पर लोग धड़ाधड़ कमेंट भी कर रहे हैं। जिया गांव साथ  बिजली गिरने से आग भी लग गई, लेकिन बारिश से बुझ गई। 

विज्ञापन


गौर रहे कि बिजली महादेव में कई सालों से बिजली नहीं गिर रही है। जिसके पीछे यहां पर लगाए गए मोबाइल टावर वजह माने जा रहे थे। अब टावर हटा दिए गए हैं। ताजा घटना के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि अब बिजली महादेव मंदिर में भी बिजली गिरेगी। लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की है। लोग इसे बिजली महादेव से जुड़ी आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।  जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि यह बिजली महादेव देवता का ही चमत्कार है। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव मंदिर में बिजली गिरने का इतिहास पुराना है।
विज्ञापन

उधर, कांगड़ा जिले के मनाई धार में बिजली गिरने से 250 से 300 बकरियों की मौत हो गई है। 

चंबा में भी भारी नुकसान
वहीं,, चंबा जिले के विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत लेच के गांव सिंधुआ में मूसलाधार बारिश से मलबा और कीचड़ घरों में घुस गया। इससे सारा सामान खराब हो गया। अचानक भारी बारिश के साथ आए मलबे को देखकर ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को खोलकर खुद भी वहां से खुली जगह भाग कर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित घरों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब पांच बजे हुई बारिश से जहां  सिंधुआ गांव में भारी बारिश और ओलावृष्टि से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ, वहीं भारी बारिश के साथ बह कर आया मलबा गुरुदेव पुत्र निहाल चंद और करनैल पुत्र निहाल चंद के मकान में जा घुसा। बारिश से खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल सहित बीजी गई मक्की की फसल मलबे और कीचड़ के साथ बह गई। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार धरवाला मौके पर रवाना हो गए हैं।


वही, दूसरी तरफ जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत खणी, ग्रीमा और  संचूई में भी सेब, खुमानी सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। दो सप्ताह पहले मुगला मोहल्ले में नालों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान हुआ था। नायब तहसीलदार धरवाला हंस राज रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी है। कहा कि टीम नुकसान का आकलन करेगी। साथ ही यह रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। पंचायत प्रधान लेच सुनीता भूषण ने बताया कि शाम के समय भारी बारिश से सिंधुवा निवासी दो लोगों के घरों में मलबा और कीचड़ आ जाने से घर में रखा सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed