फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lieutenant Narender Kumar died in Kanpur train accident

ट्रेन हादसे ने लील लिया देवभूमि का बेटा, सात माह पहले बना था लेफ्टिनेंट

Tue, 22 Nov 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटड़ीघाट/सरकाघाट(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटड़ीघाट/सरकाघाट(मंडी) Updated Tue, 22 Nov 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Narender Kumar died in Kanpur train accident

कानपुर ट्रेन हादसे में हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट के भरनाल कोलणी गांव के लेफ्टिनेंट नरेंद्र कुमार (24) की मौत हो गई है। नरेंद्र सात माह पहले ही आईएमए देहरादून से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बना था। इन दिनों 25 ग्रेनेडियर बटालियन में अवेरी में तैनात था।

विज्ञापन


रविवार को सेना के काम से ही इंदौर-पटना एक्सप्रेस से अपने कुछ साथियों के साथ लखनऊ जा रहा था। नरेंद्र कुमार की अंतिम बार अपने बड़े भाई संजीव कुमार के साथ बात हुई थी। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। नरेंद्र के चाचा अमी चंद व भाई संजीव कुमार ने हेल्पलाइन पर फोन किया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


दोनों कानपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर को दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र के शव को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। विमान से शव को चंडीगढ़ लाया जाएगा। मंगलवार तक नरेंद्र कुमार का शव कोलणी गांव पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 वर्षीय युवक की पार्थिव देह आज पहुंच सकती है मंडी

Lieutenant Narender Kumar died in Kanpur train accident

नरेंद्र ठाकुर की मौत से उसकी माता मीरा देवी, पिता मिलखी राम, दादा फरंती राम, दादी दीपा देवी और पूरा क्षेत्र सदमे में हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है जबकि नरेंद्र और उसका भाई संजीव अविवाहित हैं। दोनों भाई मिलकर नया घर बना रहे थे। उसके बाद ही शादी करना चाहते थे।

नरेंद्र करीब एक महीना पहले ही छुट्टी काटकर लौटा था। नरेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोलणी से हुई थी। उसके पश्चात बी टेक की शिक्षा पंजाब के लोंगोवाल से की। सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने लेफ्टिनेंट नरेंद्र कुमार की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed