फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   License of Bilaspur's NR Hospital will be cancelled, High Court rejects petition

HP High Court: एनआर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
License of Bilaspur's NR Hospital will be cancelled, High Court rejects petition
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिलासपुर के एनआर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने स्पष्ट किया कि यदि याचिकाकर्ता नए तरीके से लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो उस स्थिति में यह निर्णय उसके आड़े नहीं आएगा। नियमों के विपरीत कार्य करने पर ड्रग कंट्रोलर ने बिलासपुर के एनआर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि इस नोटिस के खिलाफ अपील दायर की गई थी। लेकिन सक्षम अधिकारी ने अपील को खारिज कर दिया था। निर्णय के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अपीलीय अधिकारी ने गलत तरीके से अपील खारिज की है।

विज्ञापन

 

सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि अस्पताल प्रशासन की ओर से नियमों के तहत रिकॉर्ड तैयार नहीं किया गया था। दवाइयाें के खरीद- फरोख्त के दस्तावेज भी सही तरीके से नहीं पाए गए थे। 17 जनवरी 2022 को ड्रग इंसपेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अदालत ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि अस्पताल प्रशासन ने नोटिस का जवाब दिया था और विभाग के समक्ष माना था कि कमियों को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया है। अदालत ने पाया कि अस्पताल प्रशासन को सुनवाई को मौका दिया गया था। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने नियमों के तहत रिकॉर्ड तैयार नहीं किया था। इसके लिए विभाग ने नियमों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अदालत ने अपीलीय अधिकारी के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के लिए स्टेनोग्राफी टेस्ट 17 अक्तूबर को
वहीं, हाईकोर्ट में सीधी भर्ती के आधार पर 17 अक्तूबर को स्टेनोग्राफी टेस्ट होंगे। शिमला के पंथाघाटी में मैक इंस्टीट्यूट में सुबह 11 बजे टेस्ट लिया जाएगा। इसके अलावा ड्राइवर के पद के लिए छंटनी परीक्षा पांच नवंबर 2023 को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं जिला न्यायालय परिसर चक्कर शिमला में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल से सूचित किया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र/हॉल टिकट अनिवार्य रूप से लाएं। साथ ही उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed