फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   libraries will be established in 15 thousand govt school hp

हिमाचल के 15 हजार सरकारी स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय, शिक्षा मंत्री ने किया खुलासा

Sun, 22 Apr 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 22 Apr 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
libraries will be established in 15 thousand govt school hp

हिमाचल के पंद्रह हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में मोदी सरकार अब पुस्तकालय बनाने के लिए आर्थिक मदद करेगी। बीते दिनों दिल्ली में हुई एनसीईआरटी की बैठक में स्कूली बच्चों में पढ़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


 इस व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार प्रति स्कूल पांच से बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया है कि इस योजना से सरकारी स्कूल मजबूत होंगे। पुस्तकों की संख्या बढ़ने से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ज्ञान में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


पहली से जमा दो कक्षा तक के सभी स्कूलों में इस साल पुस्तकालय खोले जाएंगे। पुस्तकें खरीदने के लिए केंद्र सरकार हर स्कूल को पांच से बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रों पर आधारित पुस्तकों की अधिक खरीद होगी

libraries will be established in 15 thousand govt school hp

जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय हैं, वहां और सुविधाएं बढ़ेंगी। दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय खोलने का फैसला लिया गया है।

पुस्तकालयों में बच्चों की रुचि के अनुसार किताबों का संग्रह किया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों के छात्रों के लिए चित्रों पर आधारित पुस्तकों की अधिक खरीद की जाएगी। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान सहित सिलेबस की किताबों को पुस्तकालयों में रखा जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकालय खोलना अनिवार्य कर दिया है। पुराने पुस्तकालयों में गुणात्मक शिक्षा देने वाली किताबों का संग्रह करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed