{"_id":"635199b2f9939f58582c6370","slug":"letter-of-300-students-to-the-himachal-high-court-wrote-our-college-has-been-captured-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 300 विद्यार्थियों का हिमाचल हाईकोर्ट को पत्र, लिखा- चुनाव के लिए कब्जा लिया है हमारा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: 300 विद्यार्थियों का हिमाचल हाईकोर्ट को पत्र, लिखा- चुनाव के लिए कब्जा लिया है हमारा कॉलेज
Fri, 21 Oct 2022 10:57 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:57 AM IST
सार
प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली को चुनाव गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने पर जनहित याचिका दर्ज की है। कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थियों ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली को चुनाव गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने पर जनहित याचिका दर्ज की है। कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थियों ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। राज्य के महाधिवक्ता के आग्रह पर शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्र में आरोप लगाया गया है कि कोरोना काल के बाद दो सितंबर 2022 में छात्र कॉलेज आए हैं। कोविड काल में वैसे ही उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। अब पढ़ाई सुचारु होने लगी तो राज्य में चुनाव के चलते सरकार ने कॉलेज पर चुनावी गतिविधियों के लिए कब्जा कर लिया है। अधिकांश कमरों में चुनाव से संबंधित सामग्री रखी गई है। पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अदालत से गुहार लगाई गई है कि चुनावी गतिविधियों के लिए कॉलेज के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन