फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leporard change location daily

लोकेशन बदल रहा तेंदुआ, अब फागली में दिखा

Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leporard change location daily
अब फागली में दिखा, रविवार को डाउनडेल में दिखा था
विज्ञापन

क्रॉसर
पांच दिन में दो बार फागली में देखा जा चुका है तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए आफत बना तेंदुआ लगातार लोकेशन बदल रहा है। मंगलवार सुबह तेंदुआ लोअर फागली के डाबरी लाइन एरिया में देखा गया। सुबह करीब पांच बजे पहले तो तेंदुआ काफी देर तक गुर्राता रहा। बाद में करीब साढ़े सात बजे डाबरी लाइन से टुटीकंडी के रास्ते पर बैठा रहा।
यहां कश्यप भवन में रहने वाले रमेश कश्यप और पड़ोस में रहने वाले युवक अंकित वर्मा ने इस तेंदुए को देखा। दोनों प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह तेंदुआ काफी बड़ा है। यह काफी देर तक पैदल रास्ते पर बैठा रहा। इसके बाद झाड़ियों में भाग गया। इस जगह से नीचे एक पेयजल स्रोत भी है। अंदेशा है कि अक्सर तेंदुआ यहां आता जाता है। इससे पहले रविवार शाम तेंदुआ डाउनडेल के साथ लगते जंगल में देखा था। इसके लगातार लोकेशन बदलने से वन विभाग की मुश्किल भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विभाग ने डाउनडेल क्षेत्र में पिंजरे लगाए हैं, लेकिन फागली में रिहायशी इलाकों के पास अभी पिंजरे नहीं लगे हैं। पांच दिन में दो बार इस क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की शिकायतें मिल चुकी हैं। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अभी अलग अलग लोकेशन पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। पिंजरों की लोकेशन भी लगातार बदली जा रही है। पिंजरों में चिकन और मछली का मांस डाला है ताकि तेंदुआ इसके लिए यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिली महापौर और पार्षद
नगर निगम महापौर सत्या कौंडल पार्षदों के साथ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डाउनडेल पहुंची और यहां पीड़ित परिवार से मिली। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में नगर निगम उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है। इस दौरान लोगों ने यहां पैदल रास्ते और पानी की परेशानी के बारे में मेयर को बताया। मेयर ने कहा कि जल्द ही यहां सार्वजनिक नलका लगाया जाएगा। पैदल रास्ते को दुरुस्त करने के लिए वन विभाग से बात की जाएगी। स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्र की फेंसिंग की मांग भी रखी। मेयर ने कहा इस बारे में भी वन महकमे के अफसरों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed