फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leporard attack in shimla

कनलोग के जंगल से बच्ची का क्षत विक्षत सिर बरामद

Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leporard attack in shimla
Leporard attack in shimla
ढारे से वीरवार देररात बच्ची को ले गया था तेंदुआ, सिर के अलावा सिर्फ दो हड्डियां मिलीं
विज्ञापन

ढारे से डेढ़ सौ मीटर दूर मिला क्षतविक्षत सिर
खाना बना रही थी दादी की पीठ के
पीछे से पोती को उठा ले गया तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कनलोग क्षेत्र से वीरवार देर रात तेंदुए का शिकार हुई पांच साल की बच्ची का क्षतविक्षत सिर साथ लगते जंगल से बरामद कर लिया है। बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस और वन्यजीव विभाग की टीम को शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जंगल में झाड़ियों के बीच बच्ची का सिर मिला।
शव की हालत देख पुलिस कर्मियों और वन विभाग के कर्मचारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। यहां सिर्फ दो हड्डियां और बच्ची का क्षत विक्षत सिर पड़ा था। बाद में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल लिए। पांच साल की यह बच्ची प्रियंका यहां निर्माणाधीन मकान के ग्राउंड फ्लोर में बने ढारे में अपनी दादी सुखमती के साथ रहती थी। दादी के अलावा दादा सोमरा और एक चाचा भी साथ रहते हैं। दादा किसी काम से परवाणू गए थे।
विज्ञापन

यह परिवार मूलत: झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है। दादी सुखमती ने बताया कि शाम करीब सात बजे प्रियंका पड़ोस के ढाई साल के बच्चे के साथ खेलने गई थी। साढ़े आठ बजे वापस लौटी। ढारे के बाहर बने चूल्हे पर दादी रात का खाना बना रही थी। प्रियंका ने कहा कि उसे पेशाब जाना है। दादी ने इसे बाकी दिनों की तरह ढारे के पिछली तरफ जाने को कहा। यह जगह दादी की पीठ से करीब चार कदम की दूरी पर है। यहां घात लगाए बैठा तेंदुआ इस पर झपट पड़ा और बच्ची को उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के झपटने पर प्रियंका
ने दादी को लगाई थी आवाज
कनलोग में तेंदुआ जब बच्ची पर झपटा तो बाल्टी गिरने के बाद दादी को लगा कि बेटी ने इसे गिरा दिया है। उधर साथ लगते ढारे के बाहर खाना खा रहे मजदूर अजय को बच्ची की चीख सुनाई दी। प्रियंका ने अपनी दादी को आवाज लगाई थी, साथ ही अंधेरे में कुछ घसीटकर ले जाने की आवाज सुनी। वह तुरंत प्रियंका की दादी के पास पहुंचा। पूछा प्रियंका कहां है। दादी बोली पीछे गई है। दोनों लाइट लेकर पीछे गए तो यहां कुछ नहीं था। अजय ने अंदेशा जताया कि कोई जानवर प्रियंका को ले गया है। इसने आसपास के बाकी मजदूरों को इकट्ठा किया। फिर पुलिस और वन्यजीव विभाग को सूचना दी गई। अजय ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे तक प्रियंका उसके बच्चे के साथ खेल रही थी।

दादी बोली, उसके लिए
पूरा परिवार थी प्रियंका
शिमला। पांच साल की प्रियंका की मां करीब तीन साल पहले उसे छोड़ कर चली गई है। पिता मनोज ने दूसरी शादी कर ली थी, वह अब झारखंड में ही रहता है। प्रियंका का पिता 15 जून को शिमला आया था। कुछ दिन बाद फिर वापस झारखंड लौट गया। प्रियंका अपनी दादी के साथ कनलोग में बने ढारे में रहती थी। हमेशा दादी के साथ ही रहती थी। दादी इन दिनों पूर्व मेयर मधू सूद के घर पर भी काम करने जाती थी। पोती को भी कई बार साथ ले जाती थी। मौके पर पहुंची पूर्व मेयर मधू सूद ने बताया कि उनकी पोती कई बार प्रियंका को घर पर पढ़ाती भी थी। अचानक यह घटना सुनकर सभी दुखी है। दादी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed