फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Leopard spotted in residential area of Kuftadhar, panic grips residents

Shimla: कुफ्टाधार में रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Fri, 13 Feb 2026 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 09:46 PM IST
सार

शिमला के नगर निगम के रुल्दुभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार के रिहायशी क्षेत्र में एक तेंदुआ नजर आया। 

विज्ञापन
Leopard spotted in residential area of Kuftadhar, panic grips residents
रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम के रुल्दुभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार के रिहायशी क्षेत्र में एक तेंदुआ नजर आया। स्थानीय निवासी एवं भवन मालिक तपन के सीसीटीवी कैमरा की रिकार्डिंग में तेंदुआ घर के पास लेटा हुआ दिख रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। अभी तक क्षेत्र में तेंदुए ने कोई नुकसान नहीं किया है लेकिन इससे लोगों में खौफ है। रुल्दुभट्ठा वार्ड की पार्षद सरोज ठाकुर और भवन मालिक तपन ने वन विभाग तथा वन्य प्राणी विंग से बस्ती में घूम रहे इस तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। सरोज ठाकुर ने कहा कि तेंदुआ कभी भी किसी पर हमला कर सकता है।

विज्ञापन


इसलिए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इसे समय रहते पकड़ा जाना चाहिए। गौरतलब है कि शिमला शहर में तेंदुआ कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। तीन साल पहले कनलोग में तेंदुए ने एक बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। बाद में बच्ची के अवशेष जंगल में मिले थे। इसके अलावा एक बच्चे को भी तेंदुआ उठाकर ले गया था। शहर के संजौली में तेंदुए के हमले के मामले सामने आ चुके हैं। शिमला शहर के अधिकतर रास्ते जंगलों से घिरे हुए हैं, ऐसे में तेंदुए के हमले का खतरा ज्यादा रहता है। शहर में रात को होटल और संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी इन्हीं रास्तों से आवाजाही करते हैं। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed